
VIDEO: अयोध्या गर्भगृह में हुई आरती और पूजा, देखें वीडियो । राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का ( Pran Pratistha ritual) बुधवार को दूसरा दिन है। आज का दिन हर राम भक्त के बहुत महत्वपूर्ण है। आज राम लला पहली बार राम मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे।
वीडियो: गर्भगृह में हुई आरती और पूजा
#WATCH Ayodhya, Uttar Pradesh: On asking if there should be a grand Krishna Temple at Krishna Janmasthal in Mathura, BJP MP Hema Malini says, "It should definitely be there. Mathura and Vrindavan are cities of temples. There are a lot of temples but years ago Krishna Janmasthal… pic.twitter.com/7aBJ9aFcRu
— ANI (@ANI) January 17, 2024
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा और आरती की।
राम लला (Ram lala) के विग्रह को शुभ मुहूर्त में परिसर में प्रवेश कराया जाएगा। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से 1 बज कर 28 मिनट के बीच सरयूजी से जल यात्रा आरंभ हुई। कुल नौ कलशों में जलभर कर आचार्यगण व यजमान सरयू के सहस्त्रधारा घाट से रामजन्मभूमि परिसर में अनुष्ठान के निमित्त निर्मित मंडप तक गए। सरयू तट पर ही तीर्थ पूजन हुआ।
इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पहले दिन प्रथम यजमान के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र व उनकी पत्नी उषा मिश्रा पूजन पर बैठे। इससे पूर्व भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ की उपस्थिति में आचार्यों ने सरयू के सहस्त्रधारा घाट पर यजमान डॉ. अनिल मिश्र को शाम करीब चार बजे दशविधि स्नान कराया।
मुख्य यजमान अनिल मिश्र बोले- सब कुछ नियमानुसार हो रहा
मुख्य यजमान अनिल मिश्र ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में पूरे विधि-विधान का पालन किया जा रहा है। जैसा विद्वान बता रहे हैं, वैसा ही किया जा रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आखिरी दिन विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
पहली बार अयोध्या पहुंचीं हेमा मालिनी
मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पहली बार भगवान राम की नगर अयोध्या पहुंचीं। हेमा मालिनी अपनी टीम के साथ यहां रामायण पर आधारित नृत्य प्रस्तुति देंगी। हेमा मालिनी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन वे कांजिवरम साड़ी पहनेंगी।
22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। निमंत्रण पत्र मिलने के बाद शरद पवार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद मैं स्वतंत्र रूप से समय निकालकर दर्शन के लिए आऊंगा और तब तक राम मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा।
22 को अयोध्या आएंगे रामायण सीरियल के राम, सीता और लक्ष्मण
रामायण सीरियल से ख्याति पाने वाले अभिनेता अरुण गोविल, सुनील लाहिड़ी और दीपिका चिखलिया प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे। तीनों कलाकारों ने अपने एल्बम ‘हमारे राम आएंगे’ की शूटिंग के लिए अयोध्या का दौरा किया। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए तीनों कलाकारों ने कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता मिला है।








