आजम खान की रिहाई पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान: बोले- ‘मुसलमान होने के कारण उन्हें जेल में डाला गया, लेकिन हैदराबाद वाले पर कोई कार्रवाई नहीं’

आजम खान की रिहाई पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान: बोले- 'मुसलमान होने के कारण उन्हें जेल में डाला गया, लेकिन हैदराबाद वाले पर कोई कार्रवाई नहीं'

आजम खान की रिहाई पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान: बोले- ‘मुसलमान होने के कारण उन्हें जेल में डाला गया, लेकिन हैदराबाद वाले पर कोई कार्रवाई नहीं’

 किसान नेता ने बिना नाम लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना; उधर, आजम की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई के बाद अब इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को आजम खान के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। टिकैत ने आरोप लगाया कि आजम खान को सिर्फ इसलिए जेल में डाला गया क्योंकि वह मुसलमान हैं। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा।

‘हैदराबाद वाले पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई?’:

टिकैत दिल्ली में समाचार एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देश में बड़े-बड़े अपराधों में शामिल लोग खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन सरकार ने आजम खान को जेल में बंद कर दिया। टिकैत ने कहा, “उन्होंने आजम खान को जेल में डाल दिया क्योंकि वह एक मुसलमान हैं। वे यह दिखाना चाहते हैं कि हम मुसलमानों को दबाएंगे (कैप्चर करेंगे)। लेकिन इन्होंने ‘हैदराबाद वाले’ को तो कुछ नहीं किया।”

ओवैसी का नाम लेने से बचे किसान नेता

राकेश टिकैत का सीधा इशारा हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर था। उन्होंने आगे कहा, “हैदराबाद का एक व्यक्ति यहां आकर लगातार बेतुके बयान देता रहता है, लेकिन उसके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।” जब पत्रकारों ने टिकैत से उस ‘हैदराबाद वाले नेता’ का नाम पूछा, तो उन्होंने टालते हुए कहा कि उन्हें उस व्यक्ति का नाम ठीक से याद नहीं है और वे उन्हें नहीं जानते।

इसे भी पढ़ें-  पहाड़ों पर बर्फबारी में कार चलाने से पहले जान लें स्नो चेन लगाने का सही तरीका, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

सुप्रीम कोर्ट में आजम खान की जमानत पर सुनवाई आज

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 नवंबर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खान 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हुए हैं। जमानत देते समय हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था, जिस पर अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होनी है। हालांकि, हाईकोर्ट से मिली इस जमानत को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आज (गुरुवार) सुनवाई होने की संभावना है।