भोपाल में कॉलेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, जहांगीराबाद थाने के सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल

p Three die in fatal accidents within 24 hrs in N 1762803010755

भोपाल में कॉलेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, जहांगीराबाद थाने के सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल

पंडित खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान के पास मोड़ पर हुआ हादसा; टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़े, घायल एसआई जिला अस्पताल में भर्ती

भोपाल। राजधानी में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में जहांगीराबाद थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) अफसार खान गंभीर रूप से घायल हो गए। पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के पास उनकी कार और संस्थान की कॉलेज बस के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोड़ पर हुई आमने-सामने की टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आकृति ईको सिटी निवासी सब इंस्पेक्टर अफसार खान बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी कार से नेहरू नगर की ओर से चूनाभट्टी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान के पास मैदान से सटे एक मोड़ पर सामने से आ रही संस्थान की कॉलेज बस से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई।

अस्पताल में जारी है उपचार

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हादसे में एसआई अफसार खान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।