Rajkumar Row Marriage: शादी के बंधन में बंधे राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल, खूबसूरत तस्वीरों में देखें खुशी भरे पल

rajkumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं पत्रलेखा पॉल शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत और खुश भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।