राजगुरु बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज का राजा भैया के संस्थान में हुआ शुभागमन,मिश्र परिवार ने आरती-वंदना कर लिया गुरुदेव का आशीर्वाद

राजगुरु बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज का राजा भैया के संस्थान में हुआ शुभागमन,मिश्र परिवार ने आरती-वंदना कर लिया गुरुदेव का आशीर्वा
कटनी। आचार्य आश्रम चित्रकूट धाम के राजगुरु श्रीयुत बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज का शहर के प्रियदर्शिनी बस स्टैंड स्थित विजय ऑटो एजेंसी संस्थान में शुभागमन हुआ। इस अवसर पर प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ के मिश्र परिवार द्वारा गुरुदेव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मिश्र परिवार के सदस्यों ने विधि-विधानपूर्वक आरती-वंदना कर राजगुरु बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज का पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव के आगमन से संस्थान परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद को जीवन के लिए प्रेरणादायी बताया।








