मध्यप्रदेश

Rajgarh News : वीडियो बनाकर किशोर ने दी जान, TI निलंबित; कांग्रेस नेता पर भी यह आरोप लगाया

TI Suspend  Rajgarh News : राजगढ़ जिले में ब्यावरा के मलावर थाना अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर ने वीडियो बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी। नाबालिग ग्राम तलवाडा महाराजा का निवासी था। घटना 22 अप्रैल रात की है। परिजनों ने इस संबंध में शिकायत की है। उनके अनुसार पुलिस ने 22 अप्रैल को किशोर व उसके भाई को थाने में बुलाकर ज्यादती के केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि मलावर थाने के नरेंद्र सिंह गुर्जर व एएसआई नारायण शर्मा ने उसके साथ मारपीट भी की और 50 हजार की मांग की। पुलिस को उन्होंने 30 हजार रुपए भी दिए गए थे। इसके बाद भी वे 20 हजार के लिए दबाव बना रहे थे।

बुधवार रात उसने वीडियो बनाया और जिसमें एक कांग्रेस नेता पर भी आरोप लगाया, गुरुवार सुबह उसने जान दे दी। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान स्थानीय विधायक व वरिष्ठ नेता के साथ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने मालावार थाना प्रभारी को निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था और उसमें इसी किशोर की बाइक का उपयोग किया गया था और इसी को लेकर पुलिस उस पर दबाव बना रही थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम