राजेश्वर सिंह का भड़काऊ बयान वायरल, विपक्ष ने बताया नफरत फैलाने वाला
कुशीनगर। राजेश्वर सिंह का भड़काऊ बयान वायरल, विपक्ष ने बताया नफरत फैलाने वाला। योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह का विवादित बयान सामने आया है. ये बयान उन्होंने 5 जून को दिया है।
जिनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मुस्लिम समाज को धमकीभरी चेतावनी देते सुने जा रहे हैं। जिसको लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है।
बता दें कि कुशीनगर में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश्वर सिंह कहते सुने जा रहे हैं कि हम सभी को महाराज जी (सीएम योगी) के जन्मदिन पर संकल्प लेना है कि कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, उसे कुशीनगर या यूपी में नहीं कटने देंगे।
प्रतिबंधित पशु है गाय माता और गाय माता की हमें रक्षा करनी है।

गाय, बछड़े, ऊंट और बड़े पशु को हम नहीं कटने देंगे। अगर प्रतिबंधित पशु कटे तो उसी तरह से मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।

