रजत पाटीदार का शानदार शतक, रणजी ट्रॉफी में MP ने पंजाब के खिलाफ बढ़त हासिल की
रजत पाटीदार का शानदार शतक, रणजी ट्रॉफी में MP ने पंजाब के खिलाफ बढ़त हासिल की

रजत पाटीदार का शानदार शतक, रणजी ट्रॉफी में MP ने पंजाब के खिलाफ बढ़त हासिल की। इसमें कप्तान पाटीदार (नाबाद 107) ने प्रथमश्रेणी क्रिकेट में अपना 16वां शतक भी पूरा किया। हरफनमौला वेंकटेश अय्यर ने भी 73 रनों की पारी खेली। पंजाब की पहली पारी 232 रनों पर समेटने के बाद मप्र ने पहली पारी में छह विकेट पर 305 रन बना लिए हैं।
रजत पाटीदार का शानदार शतक, रणजी ट्रॉफी में MP ने पंजाब के खिलाफ बढ़त हासिल की
मेजबान टीम की बढ़त 73 रनों की हो गई है। एमरल्ड हाइट्स स्कूल मैदान पर गुरुवार को मप्र की शुरुआत खराब रही। ओपनर हर्ष गवली सिर्फ आठ रन बनाकर पवैलियन लौट गए। बाएं हाथ के स्पिनर प्रेरित दत्ता की गेंद पर सलिल अरोरा ने बड़ी तेजी से उन्हें स्टंपिंग किया। गवली ने सिर्फ आठ रन बनाए। हिमांशु मंत्री और यश दुबे ने 16 रनों की भागीदारी की थी कि आफ स्पिनर नमन धीर ने यश दुबे को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
मंत्री ने पिछले सत्र के कप्तान शुभम शर्मा (41 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी की, वहीं शुभम ने कप्तान पाटीदार के साथ 57 रन जोड़े। पांचवें विकेट के लिए रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर ने 147 रनों की भागीदारी कर मध्य प्रदेश को पंजाब से आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
इस साझेदारी को प्रेरित दत्ता ने तोड़ते हुए अय्यर को अपना शिकार बनाया। उनकी गेंद पर उदय शहरन ने शार्ट लेग पर अय्यर का खूबसूरत कैच लपका। दिन का खेल समाप्त होने तक पाटीदार के साथ सारांश जैन दो रन बनाकर क्रीज पर थे।







