राष्ट्रीय

Rajasthan Government Crisis: गहलोत राज में पायलट को स्थान नहीं,गोविंद सिंह डोटसारा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी, बीजेपी ने किया पलटवार

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी तनाव के बीच पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह गोविंद सिंह डोटसारा को नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके अलावा पायलट समर्थक मंत्रियों को भी हटाया गया है। सचिन पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले पार्टी उपमुख्यमंत्री को मनाने की कोशिश कर रही थी। मंगलवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक (सीएलपी) में 102 विधायक शामिल हुए। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से पायलट को पार्टी से निकालने पर अपनी सहमति जताई थी। बीजेपी ने कहा किया पायलट का बार बार अपमान किया गया।

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच गहलोत और पायलट गुट के बीच बयानबाजी भी हो रही है। राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने कहा है कि कांग्रेस अपने नेताओं के एकजुट होने का दावा कर रही है, लेकिन अंदरुनी विवाद साफ नजर आ रहा है। इसी वजह से सचिन पायलट को अपमानित होकर पार्टी छोड़नी पड़ी। हम अभी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं कर रहे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का बयान आया। उन्होंने कहा था कि सचिन पायलट को दूसरा मौका दे रहे हैं। उन्हें आज की मीटिंग में बुलाया है, उम्मीद है कि उनके साथ सभी विधायक आएंगे और सरकार के साथ एकजुटता दिखाएंगे। हालांकि, पायलट मीटिंग में नहीं पहुंचे।

उमा भारती ने कहा- राजस्थान के संकट की वजह गांधी परिवार
भाजपा नेता ने कहा है कि राहुल गांधी और उनका परिवार युवा नेताओं को नीचा दिखाते हैं और उनसे जलते हैं। राजस्थान में जो हो रहा है, उसके लिए भी राहुल और उनके परिवार वाले जिम्मेदार हैं। उन्हें सिर्फ ऐसे लोग चाहिए जो हंसते हुए उनका साथ देते रहें और सरकार चलती रहे।

Back to top button