Latest

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: रेड अलर्ट जारी, 2-दिनों में 22 की मौत; खिलौनों की तरह बही गाड़ियां, सलाल डैम के खोले गए गेट

खिलौनों की तरह बहीं कारें!" जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, 22 मौतों के बाद 23 जुलाई तक रेड अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: रेड अलर्ट जारी, 2-दिनों में 22 की मौत; खिलौनों की तरह बही गाड़ियां, सलाल डैम के खोले गए गेट

श्रीनगर / जम्मू: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, भूस्खलन और मिट्टी खिसकने की घटनाओं से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 48 घंटों में राज्य में मौसम के प्रकोप के कारण अलग-अलग हादसों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच तबाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी-बड़ी लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में खिलौनों की तरह बहती नजर आ रही हैं।

वीडियो में स्थानीय लोग चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन और रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।

रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे भारत ने सिंधु जल संधि को किया समाप्त; जानें पाकिस्तान में क्यों मचा हड़कंप?

23 जुलाई तक ‘फ्लैश फ्लड’ की चेतावनी, पीरपंचाल और चिनाब घाटी में हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि 23 जुलाई तक राज्य में अचानक बाढ़ (Flash Floods) आ सकती है। जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: रेड अलर्ट जारी, 2-दिनों में 22 की मौत; खिलौनों की तरह बही गाड़ियां, सलाल डैम के खोले गए गेट

  • संवेदनशील इलाके: पीरपंचाल और चिनाब घाटी के इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • मुख्य खतरे: पहाड़ी इलाकों में अतिवृष्टि, अचानक बाढ़, भूस्खलन (Landslides) और मिट्टी खिसकने का भारी खतरा मंडरा रहा है।

 उफान पर चिनाब नदी, सलाल बांध (Salal Dam) के सभी गेट खोले गए

रियासी जिले और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते चिनाब नदी और सलाल बांध के जलाशय में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

  • स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं

  • प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की है।

 मंगलवार सुबह तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश (आंकड़े):

कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों में मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक (बीते 24 घंटों में) भीषण बारिश दर्ज की गई:

  • अवंतीपोरा: 33 mm

  • गुलमर्ग: 29.4 mm

  • श्रीनगर एयरपोर्ट: 27.5 mm

  • पंपोर: 25.5 mm

  • गंदेरबल: 21.5 mm

  • संगम: 16 mm

  • सोनमर्ग: 15.5 mm

  • बारामूला: 15 mm

  • श्रीनगर शहर: 9.1 mm

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर जारी रहने का अनुमान है।

Back to top button