
बारिश बनी मैच की विलेन: IND vs AUS मुकाबला रुका, भारत ने 4.5 ओवर में बनाए 52/0। 4.5 ओवर के खेल के बाद मैच को रोक दिया गया। खराब मौसम की वजह से मैच रोका गया। अंपायर ने बारिश- आंधी और बिजली गिरने के डर से मैच रोक दिया।
बारिश बनी मैच की विलेन: IND vs AUS मुकाबला रुका, भारत ने 4.5 ओवर में बनाए 52/0
फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वापस डग आउट में लौट चुके हैं। 4.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 52 रन है। फिलहाल गिल 16 गेंद में 29 रन और अभिषेक 13 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी शेड में रहने के लिए कहा गया है।
अभिषेक को दो जीवनदान
अभिषेक को शुरुआती चार ओवरों के अंदर दो जीवनदान मिले। पहले ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक ने बेहतरीन चौका जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर वह फिर बड़े शॉट के लिए गए। हालांकि, गेंद लंबा जाने की जगह ऊंची गई और मिड ऑफ पर खड़े मैक्सवेल के पास पहुंची, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक कर नीचे गिर गई। इस तरह अभिषेक को पहला जीवनदान मिला। इसके बाद चौथे ओवर में नाथन एलिस की गेंद पर अभिषेक ने फाइन लेग पर शॉट खेला, लेकिन गेंद ड्वारशुइस के हाथों से छिटक गई। वह तब 11 रन पर थे।
IND vs AUS T20 Match Live: ड्वारशुइस ने छोड़ा कैच
अभिषेक को शुरुआती चार ओवरों के अंदर दूसरा जीवनदान मिला। चौथे ओवर में नाथन एलिस की गेंद पर अभिषेक ने फाइन लेग पर शॉट खेला, लेकिन गेंद ड्वारशुइस के हाथों से छिटक गई। वह तब 11 रन पर थे। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के 47 रन है। फिलहाल गिल 13 गेंद में 27 रन और अभिषेक 11 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Match: मैक्सवेल ने छोड़ा अभिषेक का कैच
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशुइस ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक ने बेहतरीन चौका जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर वह फिर बड़े शॉट के लिए गए। हालांकि, गेंद लंबा जाने की जगह ऊंची गई और मिड ऑफ पर खड़े मैक्सवेल के पास पहुंची, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक कर नीचे गिर गई। इस तरह अभिषेक को जीवनदान मिला। आखिरी गेंद पर शुभमन ने चौका लगाया। इस तरह भारत का स्कोर एक ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 11 रन है।







