Latestमध्यप्रदेश

Rain Alert अगले 3 दिनों में MP के इन 8 जिलों में होगी मानसूनी बारिश

Rain Alert दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे मध्य प्रदेश में बना हुआ है। इसके असर से ग्वालियर-चंबल संभाग में चौथे दिन वर्षा होती रही। गुरुवार सुबह तक सबसे अधिक छह सेमी वर्षा दतिया में दर्ज की गई। वहीं, ग्वालियर में तीन मिमी की वर्षा को गुरुवार दिन भर में गति मिली और शाम तक 7.7 मिमी वर्षा और दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक के लिए गुना, दतिया, बैतूल, सिवनी, डिंडौरी, शहडोल, बालाघाट और मंडला में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मानसून आगे बढ़कर ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में यह छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग के पूर्व विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुके बिपर्जय की गति बेहद धीमी हो चुकी है। इसके चलते यह लगातार उप्र और इससे सटे मप्र के हिस्से पर बना हुआ है। इसके असर से मप्र के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हो रही है जैसा कि अनुमान था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम