Latest

Railways: MP-UP और राजस्थान से कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन शहरों के दर्शनार्थियों को होगा फायदा

बम-बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार को भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। शनिवार सुबह दोनों रूटों से पवित्र गुफा के लिए पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से तीर्थ यात्री प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार सुबह जम्मू से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4603 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए, जो देर शाम काजीगुंड की नवयुग टनल से होते हुए बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचे। इससे पहले उधमपुर के टिकरी के काली माता मंदिर में जत्थे का पहला स्वागत किया गया। देश भर से आए शिव भक्तो में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

भारतीय रेलवे की स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के आगरा मंडल जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 09321/09322 डॉ. अम्बेडकर नगर- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ आंबेडकर नगर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 09321 संचालन के दिन डॉ. आंबेडकर नगर से सोमवार, बुधवार और शनिवार तथा 09322 श्री माता वैष्णो देवी, कटरा से मंगलवार, गुरुवार और रविवार चलेगी। इन ट्रेनों का जुलाई तक संचालन किया जाएगा।

 

कहां से कहां तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?
ये स्पेशल ट्रेन डॉ आंबेडकर नगर, ललितपुर, बबीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, इंदौर जंक्शन, देवास, उज्जैन, मक्सी जंक्शन, बेरछा, अकोदिया, शुजलपुर, कालापीपल, सेहोरे, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत जंक्शन, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जलंधर कैंट जंक्शन, पठानकोट कैंट, कठुवा, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन होते हुए कटरा पहुंचेगी।

 

 

Back to top button