Site icon Yashbharat.com

चुनार स्टेशन तक बढ़ाई गई इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में रेल्वे ने की वृद्धि, महाकुंभ के दौरान यात्री दबाव नियंत्रित करने लिया निर्णय

IMG 20241218 WA0017 3

कटनी। प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्री दबाव को नियंत्रित करने रेल प्रशासन ने इटारसी से प्रयागराज छिवकी के बीच प्रतिदिन कटनी होकर चलने वाली इटारसी=प्रयागराज छिवकी=इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन को चुनार स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया था। अब रेल प्रशासन ने प्रयागराज छिवकी से चुनार के बीच चल रही इस एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। अर्थात जिन तिथियों में यह ट्रेन चुनार तक नहीं जा रही थी अब उन तिथियों में भी चुनार तक चलाई जाएगी। अब गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन 19 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक निरंतर प्रतिदिन चुनार तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह प्रयागराज छिवकी 09:55 बजे पहुंचकर, 10:15 बजे प्रस्थान कर, मेजा रोड 11:10 बजे, माण्डा रोड 11:30 बजे, विन्ध्याचल 11:58 बजे, मिर्ज़ापुर 12:13 बजे पहुंचकर दोपहर 13:30 बजे चुनार स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन 20 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक निरंतर प्रतिदिन चुनार से चलाई जाएगी। यह ट्रेन चुनार स्टेशन से सायं 16:30 बजे प्रस्थान कर मिर्ज़ापुर 16:55 बजे, विंध्याचल 17:13 बजे, माण्डा रोड रोड 17:45 बजे, मेजा रोड 18:08 बजे, प्रयागराज छिवकी 19:45 बजे पहुंचकर तथा रात्रि 20:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी। बढ़ी हुई फेरों एवं ट्रेन के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।

Exit mobile version