Railway Time Table सुचारु रेल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पमरे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के जबलपुर, कटनी एवं मैहर स्टेशनों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है।
यानि कन्याकुमारी से लेकर कछपुरा पासिंग तक तथा सतना से बनारस तक के समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संशोधित समय सारणी दिनाँक 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगा। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।
अब गाड़ी संख्या 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 28.12.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात्रि 20:30 प्रस्थान कर तीसरे दिन दिनाँक 30.12.2023 को दोपहर 13:00 बजे (पूर्व समय 13:15 बजे) जबलपुर, 14:30 बजे (पूर्व समय 14:40 बजे) कटनी, 15:30 बजे (पूर्व समय 15:33 बजे) मैहर और उसी दिन रात्रि 23:35 बजे बनारस पहुँचेंगी।











