Monday, April 27, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Rail News 13 जुलाई को दुर्ग-भोपाल एवं 14 जुलाई को भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

Rail News। रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेल के अधोसरंचना कार्यों के चलते दिनांक 13.07.2023 को दुर्ग से भोपाल के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से निरस्त की गई है। इसी कड़ी में रैक के अभाव में दिनांक 14.07.2023 को गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस भी अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम