Latestमध्यप्रदेश

Rail News 06 जनवरी 2024 तक प्रयागराज छिवकी-इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस नैनी स्टेशन में होगी शॉर्ट टर्मिनेट

Rail News उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्रमुख उन्नयन कार्यों की अवधि को 06 जनवरी 2024 तक और बढ़ाया गया है। इस कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 बंद रहेगा। जिसके कारण गाड़ी संख्या 11273/ 11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाए नैनी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजनेट हो रही थी अतः यह ट्रेन आगामी 06 जनवरी 2024 तक नैनी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजनेट होगी। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

गाड़ी संख्या 11273 इटारसी से चलकर प्रयागराज छिवकी तक जाने वाली एक्सप्रेस दिनांक 05 जनवरी 2024 तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाए नैनी स्टेशन पर समय सुबह 09.55 बजे शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी से इटारसी तक जाने वाली एक्सप्रेस दिनांक 06 जनवरी 2024 तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाए नैनी स्टेशन से ऑरिजिनेट होकर समय रात्रि 21.00 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Back to top button