FEATUREDjabalpur

Rail News: पटना-बानसवाडि हमसफर 11 फरवरी से जबलपुर होकर चलेगी

जबलपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-बानसवाडि हमसफर 11 फरवरी से चलाने का निर्णय लिया है, जो जबलपुर होकर चलेगी। पमरे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने बताया कि पटना से बानसवाडि  सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 फरवरी से शुरू होगी, जो सुबह 8 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।

वहीं 14 फरवरी से बानसवाडि  से चलने वाली ट्रेन रात 10.30 बजे जबलपुर आएगी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन अगले आदेश तक चलती रहेगी, जो पूरी तरह से आरक्षित है। इस हमसफर एक्सप्रेस के चलाए जाने से जहां यात्रियों को पटना जाने में आसानी होगी तो वहीं वानसवाडि के लिए एक ट्रेन मिलेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम