Friday, May 15, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Rail news: जबलपुर, कटनी, सतना मैहर सहित इन रेल स्टेशन को ISO सर्टिफिकेट

Jabalpur जबलपुर मंडल के पिंक यानी मदनमहल स्टेशन, कटनी katni , कटनी मुडवारा, गाडरवारा, सतना satana, पिपरिया सागर, मैहर, नरसिंहपुर, रीवा, दमोह स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आईएसओ अवार्ड 14001:2015 प्रदान किया गया है।

इसके पूर्व बीते वर्ष जबलपुर स्टेशन को अप्रेल 2019 में उक्त प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। पश्चिम मध्य रेलवे में जबलपुर मंडल पहला ऐसा मंडल है जिसके 11 स्टेशनों की तारीफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर हुई है।

ओटेबू सर्टिफिकेशन प्रालि.इजीएसी और आइएफ इंटरनेशनल एकेरिडेशन फोरम ने उक्त स्टेशनों में पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य के साथ ही वाटर मेनेजमेंट, प्रदूषण निवारण के उपाय,उर्जा संरक्षण एवं सौर उर्जा के उपयोग सहित वेस्ट कंट्रोल में हुए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

उक्त एक्रीडेशन फोरम ने सभी स्टेशनों का आडिट किया और उन्हें आईएसओ प्रमाणक के तहत उपयुक्त पाया है। बताया जाता है कि इसी माह उक्त फोरम की टीम जबलपुर आने वाली है उस समय पुनः वे निरीक्षण करेंगे और उक्त स्टेशनों के अवार्ड डीआरएम को देगें। इसके लिए वरिष्ठ मंडल वाढिज्य प्रबंधक विश्वरंजन सहित सभी विभाग अधिकारी तैयारी में जुटे है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम