Latestमध्यप्रदेश

Rail Accident बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

Rail Accident बिलासपुर पेण्ड्रा रोड कटनी रेल मार्ग पर रेल लाइन विस्तार का कार्य जोरों से जारी है जिसके लिए यात्री गाड़ियों को रद्द भी कर दिया गया है। मालगाड़ी के परिचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है।

मंगलवार की रात कोयला लोड मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर जाने के लिए रवाना हुई थी. भनवारटंक पार कर खोडरी पहुंचने से पहले रेलवे फाटक के पास तेज आवाज के साथ मालगाड़ी खड़ी हो गई. गार्ड ने वहां जाकर देखा, तो गार्ड केबिन के 2 चक्के पटरी से उतरे हुए थे. गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी चालक और कंट्रोल को दी. कंट्रोल से संबंधित स्टेशनों को जानकारी भेजी गई.

4 घण्टे तक चला सुधार कार्य: इस घटना के बाद बिलासपुर से रेलवे की टेक्नीकल टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया गया. लगभग 3 से 4 घण्टे तक रेलवे की टीम सुधार कार्य में लगी रही, तब जाकर बोगी को वापस पटरी पर लाया गया. जिसके बाद रेल यातायात सामान्य हुआ और मालगाड़ी को रवाना किया गया. रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है.

बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर रेल लाइन विस्तार का काम जोरों से चल रहा है. जिसके लिए थोक में यात्री गाड़ियों को रद्द भी कर दिया गया है. लेकिन मालगाड़ी के परिचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है. कटनी सेक्शन पर भी लगातार मालगाड़ी चल रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम