Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Raid In Drug Smugglers: ड्रग तस्कर के घर रेड, तीन बैग में भर-भर कर रखी थीं नोटों की गड्डियां

Raid In Drug Smugglers: ड्रग तस्कर के घर रेड, तीन बैग में भर-भर कर रखी थीं नोटों की गड्डियां।पंजाब के अमृतसर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ (BSF) ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

बीएसएफ जवानों और पुलिस ने तस्कर के घर पर छापा मारा, जहां बीएसएफ टीम ने 1 करोड़ 97 लाख लाख यानि करीब दो करोड़ रुपये जब्त किए हैं. इस दौरान पुलिस और बीएसएफ ने दो तस्करों को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि बीएसएफ की टीम को इस मामले की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने मिलकर इन तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था.वहीं, बीएसएफ टीम का कहना है कि उन्हें सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक संदिग्ध तस्कर के बारे में सूचना मिली थी. उन्हें बताया गया था कि आरोपी तस्कर ने बड़ी मात्रा में ड्रग मनी घर में छिपा रखी है.इसके बाद BSF ने पुलिस के साथ संपर्क किया और सुबह के समय तस्कर के घर पर रेड शुरू कर दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम