Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

Rahul Gandhi Nyay Yatra: मप्र में राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा में शामिल होंगे कमल नाथ, भाजपा में जाने की अटकलों को दिया विराम

Rahul Gandhi Nyay Yatra: भाजपा में शामिल होने की अटकलों को विराम देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथमंगलवार को राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्राकी तैयारी बैठक में शामिल हुए। अब तक वह इस यात्रा से दूरी बनाए हुए थे।

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में न केवल वर्चुअली शामिल हुए बल्कि यह भी कहा कि मैं यात्रा में शामिल रहूंगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुना से बैठक में वर्चुअली जुड़े और कहा कि पिछले दिनों जो कोहरा छाया हुआ था, वह कमल नाथ ने बैठक में शामिल होकर साफ कर दिया।
विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित वार रूम में यात्रा को लेकर गठित विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कमल नाथ समर्थक पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, विधायक लखन घनघोरिया, मधु भगत सहित अन्य विधायक और समितियों के सदस्य शामिल हुए। राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा भी वर्चुअली जुड़े। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम