डॉ. शारदा प्रसाद साहू के नेतृत्व में राहत समर्पण सेवा समिति को मिला सम्मान, विजयराघवगढ़ ने बढ़ाया कटनी जिले का मान

डॉ. शारदा प्रसाद साहू के नेतृत्व में राहत समर्पण सेवा समिति को मिला सम्मान, विजयराघवगढ़ ने बढ़ाया कटनी जिले का मा
कटनी – मानव सेवा की सच्ची भावना जब समर्पण के साथ जुड़ती है तो उसका परिणाम केवल एक संस्था की सफलता नहीं। बल्कि पूरे समाज के सम्मान के रूप में सामने आता है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण तब सामने आया जब राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ ने समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई और कटनी जिले का नाम रोशन कर दिया।मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ द्वारा आयोजित एनजीओ सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत लगाए गए विशाल स्वास्थ्य शिविर में संस्था ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक स्वास्थ्य जांच कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए संस्था को सम्मानित किया गया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया।संस्था के अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद साहू के प्रेरणादायी नेतृत्व में राहत समर्पण सेवा समिति लगातार निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रक्तदान अभियान महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं। यही कारण है कि आज यह संस्था केवल एक संगठन नहीं बल्कि मानवता की सेवा का प्रतीक बन चुकी है।इस अवसर पर संस्था के विकास निर्देशक चंद्रभान पाल को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संस्था और भी बड़े स्तर पर सेवा कार्य करती रहेगी।इस उपलब्धि की खबर जैसे ही विजयराघवगढ़ और कटनी जिले में पहुंची लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल बन गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए संस्था और उसके कार्यकर्ताओं को बधाई दी। निस्वार्थ सेवा समर्पण और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का यह उदाहरण बताता है कि यदि इरादे नेक हों तो छोटे से क्षेत्र से उठी आवाज भी पूरे प्रदेश में सम्मान की गूंज बन सकती है।








