Latest

Qatar Vs Bharat: कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीयों के परिजन से मिले विदेश मंत्री, रिहाई पर कही ये बात

Qatar Vs Bharat: कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीयों के परिजन से विदेश मंत्री मिले। एस. जयशंकर ने सोमवार को कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीयों के परिजन से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के लिए यह केस बहुत महत्वपूर्ण है और अपने नागरिकों की रिहाई के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बता दें, जिन भारतीयों को कतर में फांसी की सजा दी गई है, वो नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। इन पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है।

परिजन से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने अपने एक्स हेंडल पर इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्री ने परिजन को बताया कि सरकार इस मामले को सर्वोच्च महत्व के साथ आगे बढ़ा रही है। सरकार उनकी रिहाई के लिए सभी प्रयास जारी रखेगी।’

Back to top button