FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Pyara Kisan Yojna! लाडली बहना योजना जैसा लाभ किसानों को मिलेगा, ड्राफ्ट तैयार

Pyara Kisan Yojna! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजनाएं बनाकर थोकबंद वोट आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। लाडली बहना के बाद अब किसानों को राहत देने के लिए एक योजना बनाई जा रही है। यह योजना चुनावी साल में सरकार को एक और ऊर्जा देगी।

11 लाख किसानों को 2415 करोड़ रुपए देने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के 11 लाख किसानों को 2415 करोड़ रुपए देने की तैयारी चल रही है। यह पैसा उन्हें नगद नहीं दिया जाएगा परंतु उनके लोन का ब्याज चुका दिया जाएगा। श्रीधर की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता विभाग द्वारा योजना का ताप तैयार किया गया है ।
और कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया ने अनुमोदन कर दिया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति मिलते ही इस ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए कैबिनेट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

ब्याज माफी योजना

योजना का नाम फाइनल नहीं हुआ है। सहकारिता विभाग में से ब्याज माफी योजना कहा जा रहा है। बताया गया है कि इस योजना के तहत उन किसानों का ब्याज माफ कर दिया जाएगा जिन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से लोन लिया है और लोन की रकम ₹200000 से अधिक नहीं है।

Back to top button