Saturday, May 16, 2026
Latest:
Sportsखेल

PV Sindhu ने Coronavirus से लड़ने के लिए दी 10 लाख की सहायता राशि

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन PV Sindhu ने coronavirus महामारी से लड़ने के लिए 10 लाख रुपए का दान दिया है। PV Sindhu ने तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सरकार को 5-5 लाख रुपए दान देने की घोषणा की। Coronavirus की वजह से भारत में 650 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

PV Sindhu ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर इस आशय की घोषणा की। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। इस महामारी की वजह से दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं और जापान में इस साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों को भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु का रैंकिंग के आधार पर टोक्यो ओलिंपिक में खेलना तय है लेकिन अब उन्हें इसके लिए एक साल तक इंतजार करना होगा। वर्ल्ड बैडमिंटन संगठन (बीडब्ल्यूएफ) ने कोरोना वायरस के चलते 16 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक होने वाले सभी टूर्नामेंट्स को स्थगित कर दिया है।

पीवी सिंधु से पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद की घोषणा कर चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने 50 लाख रुपए की मदद करने वाले हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपए मूल्य का चावल जरूरतमंदों का प्रदान करने की घोषणा की हैं। पहलवान बजरंग पूनिया अपने छह माह का वेतन देने वाले हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान ने भोजन तथा जरूरी सामान देने की घोषणा की हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम