बाइक में तीन सवारी बैठाना महंगा पड़ा 22 वाहन चालकों को, यातायात पुलिस ने वसूला 10,500 रुपये जुर्माना 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज यातायात पुलिस द्वारा धुंध एवं कोहरे भरे मौसम को मद्देनजर रखते हुए दो पहिया वाहन पर तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कर 10500/- रुपए समन शुल्क वसूल किया गया । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई तथा ऐसे धुंध एवं कोहरे वाले मौसम में फॉग लाइट/हेड लाइट का प्रयोग करने की समझाइश दी गई। ऐसे मौसम में सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए इस लाइट की उपयोगिता से वाहन चालकों को अवगत कराया गया।

↑
Exit mobile version