katniमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के हिरवारा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल गंगा संवर्धन अभियान के हिरवारा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजि

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के ग्राम हिरवारा मैं नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति कटनी द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवांकुर संस्था की सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम के समन्वय और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हिरवारा के सहयोग से स्थानीय बजरंग मंदिर परिसर में देवी भजनों का आयोजन किया गया , तत्पश्चात साध्वी निगम के द्वारा अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान में जन भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित ग्राम वासियों ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वृक्ष पूजन करते हुए वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया । जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों ,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं व छात्र-छात्राओं के सहयोग से अभियान के प्रथम चरण में जन जागरूकता के लिए कलश यात्रा, जल स्रोतों का पूजन,वृक्षों का पूजन, प्याऊ की स्थापना के साथ-साथ अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। द्वितीय चरण में इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल स्रोतों, कुआं, तालाब, नदी, बावड़ी की जन भागीदारी से साफ सफाई और गहरीकरण आम जन के सहयोग से सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किया जाना है। आयोजन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष बर्मन, सदस्य श्रीमती आशा बर्मन, सहित ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Back to top button