लाड़ली पथ पर शराब दुकान का विरोध, जबलपुर में शराब दुकान शिफ्टिंग पर हंगामा, कर्मचारियों को खदेड़ा
लाड़ली पथ पर शराब दुकान का विरोध, जबलपुर में शराब दुकान शिफ्टिंग पर हंगामा, कर्मचारियों को खदेड़ा
जबलपुर।लाड़ली पथ पर शराब दुकान का विरोध, जबलपुर में शराब दुकान शिफ्टिंग पर हंगामा, कर्मचारियों को खदेड़ा,नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ प्रदेशभर में शराब दुकानों के नए ठेके लागू होने लगे हैं। इसी बीच जबलपुर के मदन महल लिंक रोड पर प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे पुरानी दुकान से नई जगह पर शराब शिफ्ट किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जमकर विरोध करते हुए कर्मचारियों को वहां से भगा दिया और साफ चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में यहां शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
कोचिंग संचालित स्थान पर खोली जा रही थी दुकान
स्थानीय लोगों के आक्रोश की मुख्य वजह यह है कि जिस स्थान पर शराब दुकान शिफ्ट की जा रही थी, वहां पहले बच्चों की कोचिंग संचालित होती थी। इसके अलावा यह मार्ग ‘लाड़ली पथ’ के रूप में विकसित किया गया है। लोगों का कहना है कि ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना सामाजिक वातावरण के लिए ठीक नहीं है।
पुलिस और आबकारी विभाग ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।
आंदोलन की चेतावनी
आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे का निर्णय कलेक्टर के निर्देश पर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि यहां शराब दुकान खोलने का प्रयास किया गया, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।








