Tuesday, May 19, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

Project Pankh Katni: 29 सितंबर को BJP प्रदेश अध्‍यक्ष व्ही डी शर्मा करेंगें प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ

Project Pankh Katni: 29 सितंबर को सांसद व्ही डी शर्मा करेंगें प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ जिले के युवाओं को तकनीक की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से जिला प्रशासन एवं जिला ई-गवर्नेस सोसाईटी द्वारा प्रोजेक्ट पंख का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसके तहत जिले के पॉलीटेक्निक महाविद्द्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त अत्याधुनिक सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस लैब का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है एवं शुक्रवार 29 सितंबर को पॉलीटेक्निक महाविद्द्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद व्ही डी शर्मा द्वारा प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ कर जिले के युवाओं को ड्रोन तकनीक के निःशुल्क प्रशिक्षण की सौगात दी जाएगी ।

 

Project Pankh Katni ड्रोन तकनीक सीख कर जिले के युवा भरेंगे सपनों की उड़ान

गौरतलब है कि विगत 04 सितंबर को प्रोजेक्ट पंख के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई थी जिसके उपरांत कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने समस्त आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर प्रशिक्षण प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में अमले द्वारा रिकॉर्ड समय में अत्याधुनिक ड्रोन लैब व क्लासरूम तैयार कराई गई ।

Project Pankh Katni जिले को ड्रोन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा प्रोजेक्ट पंख

जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस सौरभ नामदेव नें बताया कि आवेदन आमंत्रित करने के शुरूआती कुछ दिनों के भीतर ही 650 से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन दाखिल कर दिया है जबकि अब तक हज़ारों व्यक्तियों ने प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर फॉर्म लिया है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम