Site icon Yashbharat.com

लैंगिक समानता के प्रति छात्र=छात्राओं को किया जागरूक, विजयराघवगढ़ के द्वारका कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

IMG 20251212 WA0009

कटनी(YASHBHARAT.COM)। महिला एवं बाल विकास विभाग विजयराघवगढ़ के द्वारा द्वारका कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस विजयराघवगढ़ में 11 दिसंबर गुरुवार को लैंगिक समानता के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। उन्हें कार्यक्षेत्र, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक तौर होने वाले लैंगिक असमानता की जानकारी दी गई और उन्हें दूर करने, जागरूक रहने, एक दूसरे के साथ सपोर्ट करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित द्वारका महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ बबीता गर्ग ने बताया कि महिलाएं भी पुरुष के साथ उनके साथ हाथ में हाथ रख चल रही है।उपस्थित पर्यवेक्षक संध्या शुक्ला ने गीत के माध्यम से उपस्थित बच्चों को प्रेरित किया। इसी तरह कीर्ति बांनकर ने कार्यक्षेत्र में समानता और लैंगिक समानता के विषय ने बताया और साथ ही कॉलेज की प्राचार्या का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वे घर और कॉलेज दोनों जगहों पर अपने परिवार की मदद से कार्य कर रही है। वहीं मीना तिवारी ने पारिवारिक जगहों में होने वाले असमानता के विषय में बताया और उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित भी किया। अंत में सभी को लैंगिक समानता हेतु शपथ भी दिलाई गई ।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या बबीता गर्ग, पर्यवेक्षक कीर्ति बानकर, मीना तिवारी, संध्या शुक्ला, नंदा बैरागी, कलावती गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवम मिश्रा द्वारा किया गया।

Exit mobile version