Professional Teachers Suspend: आउटसोर्स शिक्षकों की सेवाएं एक माह के लिए रोकी गई, Without Any Reason।मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन के तहत संचालित नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत नियुक्त किए गए व्यवसायिक शिक्षकों की सेवाओं को 1 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत की कुल 34 मानव संसाधन कंपनियों द्वारा मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूलों में नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना के लिए व्यवसायिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इन सभी को आउटसोर्स कर्मचारी अथवा आउट सोर्स शिक्षक भी कहते हैं। विभागीय भाषा में इन्हें व्यवसाय प्रशिक्षक कहा जाता है। अपर परियोजना संचालक समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश मनीषा सेतिया द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2023 को आदेश क्रमांक 851 में कहा है कि, नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत ऐसे ही विद्यालय जहां सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं अथवा 12वीं में ट्रेड/ जॉब रोल संचालित नहीं हो रहे हैं, उन विद्यालयों में VTP के अधीन कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों (VTs) की सेवाएं 1 मई से 31 मई 2023 तक के लिए स्थगित की जाती हैं। अतः उक्त व्यवसायिक प्रशिक्षकों को माह मई 2023 का मानदेय नहीं दिया जाएगा।

