Sunday, April 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जेल में ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे कैदी

जेल में ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे कैदी । मध्य प्रदेश के ग्वालियर सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए नई पहल शुरू की गई है। अब कैदी जेल में ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे। इससे कैदियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा। जेल प्रबंधन और ओपन बोर्ड के बीच इसको लेकर चर्चा चल रही है।

जेल में ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे कैदी

अब बदलाव की नई इबारत लिखी

जेल की ऊंची दीवारों और सख्त पहरे के बीच अब बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है। ग्वालियर सेंट्रल जेल, जो कभी केवल सजा काटने का ठिकाना मानी जाती थी, अब कैदियों के लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता का केंद्र बन गई है। अब तक जेल में कैदियों को स्नातक-स्नातकोत्तर की डिग्री और डिप्लोमा करवाया जा रहा था लेकिन अब कैदी जेल से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई भी कर सकेंगे।

ल प्रबंधन अब जेल में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर रहा

हर कैदी स्नातक-स्नातकोत्तर की डिग्री डप्लोमा जेल में नहीं कर पा रहा है। इसके पीछे कारण है कि वह 12वीं उत्तीर्ण नहीं है। इस समस्या को ध्यान में रखकर जेल प्रबंधन अब जेल में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर जेल प्रबंधन और ओपन बोर्ड के बीच संवाद और पत्राचार भी लगातार चल रहा है। शीघ्र की जेल में सजा काट रहे कैदी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई भी जेल से कर सकेंगे। जेल में ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे कैदी

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि