Latest
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री प. नेहरू को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- उनके बिना देश का इतिहास अधूरा
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री प. नेहरू को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- उनके बिना देश का इतिहास अधूरा

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री प. नेहरू को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- उनके बिना देश का इतिहास अधूरा है।
कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के शांतिवन स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
जवाहरलाल नेहरू जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे वर्ष 1947 के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्यसभा सांसद अजय माकन ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।








