राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा भंग की : दिल्ली में एनडीए की बैठक खत्म, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मोदी
राष्ट्रपति ने लोकसभा भंग की : दिल्ली में एनडीए की बैठक खत्म, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मोदी

राष्ट्रपति ने लोकसभा भंग की : दिल्ली में एनडीए की बैठक खत्म, आज ही सरकार बनाने का दावा मोदी पेश करेंगे।दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक खत्म हो गई है। एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल रहे। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ।
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इस चुनाव में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है लेकिन बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हैं. हालांकि, सरकार बनाने के लिए बीजेपी की निर्भरता जेडीयू और टीडीपी पर है. उधर, कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का भी जोश हाई है. भले ही इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत से कुछ दूर रह गया हो लेकिन उनके खेमे को नए सहयोगियों की मदद से मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्लानिंग जरूर हो रही है. इस पूरी कशमकश के बीच आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन की बैठकें हो रही हैं. मोदी कैबिनेट अपना इस्तीफा सौंप चुकी है और नई सरकार गठन के लिए बीजेपी तैयारी कर रही है।
एनडीए की बैठक खत्म, आज कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
पीएम आवास पर पिछले एक घंटे से चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जदयू प्रमुख नीतीश कुमार समेत कई अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे. माना जा रहा है कि आज शाम को एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।
इन दलों के नेता एनडीए की बैठक में मौजूद
-शिवसेना (शिंदे गुट)
-लोजपा रामविलास
- JDS
- RLD
- Jansena
- UPPL
- HAM – ZPM
- SKM
- Apna Dal
-AGP
- AJSU
- NCP
- TDP
- JDU








