बिहारराष्ट्रीय

बिहार में ‘कालापानी’ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी, कैमूर की अधौरा पहाड़ियों पर तैयारी

बिहार में ‘कालापानी’ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी, कैमूर की अधौरा पहाड़ियों पर तैयारी

बिहार में ‘कालापानी’ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी, कैमूर की अधौरा पहाड़ियों पर तैयारी,  बिहार सरकार ने राज्य में खूंखार अपराधियों और आतंकवादियों के लिए ‘कालापानी’ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का बड़ा फैसला लिया है। यह जेल कैमूर जिले की अधौरा पहाड़ियों पर बनाई जाएगी, जहां कैदियों का बाहरी दुनिया से पूरी तरह संपर्क कट जाएगा।

बिहार में ‘कालापानी’ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी, कैमूर की अधौरा पहाड़ियों पर तैयारी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जेल अंडमान-निकोबार की तर्ज पर तैयार की जाएगी। कैमूर का अधौरा इलाका घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे सुरक्षा के लिहाज से यह स्थान बेहद उपयुक्त माना गया है।

सरकार की योजना के अनुसार, इस जेल में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की कोई सुविधा नहीं होगी। यहां तक कि जेल तक पहुंचने के लिए केवल एक ही रास्ता होगा, जिस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी। बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।

इस हाई सिक्योरिटी जेल में सामान्य वार्ड की जगह विशेष सेल बनाए जाएंगे, जहां खतरनाक अपराधियों और आतंकवादियों को अलग-अलग रखा जाएगा। कैदियों से संपर्क केवल सैटेलाइट फोन के माध्यम से ही संभव होगा।

बता दें कि इस जेल के निर्माण की घोषणा पहले ही बिहार विधानसभा के बजट सत्र में की गई थी, लेकिन अब इसके लिए स्थान के रूप में अधौरा पहाड़ी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। बिहार में ‘कालापानी’ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी, कैमूर की अधौरा पहाड़ियों पर तैयारी

Back to top button