LatestTechव्यापार

OYO IPO की तैयारी तेज: पूर्व SEBI प्रमुख अजय त्यागी बोर्ड में शामिल

OYO IPO की तैयारी तेज: पूर्व SEBI प्रमुख अजय त्यागी बोर्ड में शामिल

OYO IPO की तैयारी तेज: पूर्व SEBI प्रमुख अजय त्यागी बोर्ड में शामिल, OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays (प्रिज्म) ने अपने प्रस्तावित IPO से पहले बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व SEBI चेयरमैन Ajay Tyagi को बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के कॉर्पोरेट गवर्नेंस और जवाबदेही मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, क्योंकि कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp में जल्द आएगा Noise Cancellation फीचर, कॉलिंग अनुभव होगा और बेहतर

OYO IPO की तैयारी तेज: पूर्व SEBI प्रमुख अजय त्यागी बोर्ड में शामिल

IPO की तैयारी क्या है?

कंपनी करीब ₹6,650 करोड़ का IPO लाने की योजना में, SEBI के पास पहले ही ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल, संभावित वैल्यूएशन: 7–8 अरब डॉलर

क्यों खास हैं अजय त्यागी?

  • 2017–2022 तक Securities and Exchange Board of India (SEBI) के चेयरमैन
  • पूंजी बाजार, नियमों और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गहरा अनुभव
  • वित्त मंत्रालय में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके

कंपनी के संस्थापक Ritesh Agarwal ने कहा कि अजय त्यागी का अनुभव कंपनी के दीर्घकालिक विकास और पारदर्शिता को मजबूत करेगा।  यह कदम साफ संकेत देता है कि OYO IPO से पहले अपनी विश्वसनीयता और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने पर पूरा जोर दे रहा है।

Back to top button