Latest

शहर में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां शुरू, सांसद व्ही.डी.शर्मा ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के सभी सांसदों को अपने क्षेत्र में खेल का आयोजन करना है। इसी तारतम्य में आज पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद व्ही.डी.शर्मा का कटनी आगमन हुआ। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर के सांसद खेल महोत्सव के आयोजन स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर(फारेस्टर प्ले ग्राउंड) का निरीक्षण किया और सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सांसद श्रीशर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर(फारेस्टर प्ले ग्राउंड) में करोड़ों की लागत से चल रहे निर्माणकार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद व्ही.डी.शर्मा ने बताया कि शहर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ आगामी 25 नवंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर(फारेस्टर प्ले ग्राउंड) में धूमधाम से होगा तथा इसका समापन पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर को होगा। सांसद श्रीशर्मा ने बताया खजुराहो-कटनी संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव को शुभारंभ कटनी में होगा तथा सेमीफाइनल खजुराहों में और फाइनल पन्ना में होगा। सांसद श्रीशर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर और लोकसभा क्षेत्र स्तर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, महापौर प्रीती संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा महामंत्री सुनील उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सुरेश सोनी, भाजपा मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, भाजपा नेता मृदुल द्विवेदी, अभिषेक शर्मा, मनीष दुबे, सचिन तिवारी, नरेश अग्रवाल, पार्षद रमेश सोनी, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह, नगर निगम इंजीनियर आदेश जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों की उपस्थिति रही।

सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य

सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं व खिलाडिय़ों में खेल भावना, युवा सशक्तिकरण, और फिट इंडिया आंदोलन को बढ़ावा देना है।

सांसद खेल महोत्सव में शामिल खेल

सांसद खेल महोत्सव में जिन खेलों को शामिल किया गया है। उनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, रस्सा खींच, गोला फेंक, दौड़, क्रिकेट, और फुटबॉल जैसे खेल शामिल हैं। सांसद खेल महोत्सव में 18 वर्ष तक, 18-40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग शामिल हैं।

 

Back to top button