katniमध्यप्रदेश

न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर प्रदीप दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित

न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर प्रदीप दीक्षित निर्विरोध निर्वाचि

कटनी। न्यायिक कर्मचारी संघ, जिला कटनी में अध्यक्ष पद हेतु आयोजित चुनाव में  प्रदीप दीक्षित (सहायक ग्रेड-2) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके फलस्वरूप श्री दीक्षित को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रमाण पत्र के अनुसार,  प्रदीप दीक्षित आगामी तीन वर्षों की अवधि, अर्थात 12 मार्च 2026 से 12 मार्च 2029 तक न्यायिक कर्मचारी संघ कटनी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

श्री दीक्षित के निर्विरोध चयन पर न्यायिक कर्मचारी वर्ग में खुशी का माहौल है।संघ के सदस्यों ने एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ संस्थापक सरमन तिवारी ने आशा व्यक्त की है कि प्रदीप दीक्षित के नेतृत्व में न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

Back to top button