मद्य निषेध सप्ताह पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
मद्य निषेध सप्ताह पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोज
कटनी- शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में मद्य निषेध सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत शपथ ली। डॉ. माधुरी गर्ग ने मद्य निषेध सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के प्रभावों को रोकने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर डॉ. आर. पी. सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि “युवा समाज का भविष्य हैं। नशा उनके भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें उन्हें शिक्षित और जागरूक कर, समाज से नशे को पूरी तरह समाप्त करना होगा।
मद्य निषेध सप्ताह के दूसरे दिन नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता और रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर समाज में नशा मुक्ति के संदेश का प्रसार करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. सूचि सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. निधि सिंह, आयुष तिवारी, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. शैलजा बरसैंया, डॉ. ज्योत्सना पाठक, राजेन्द्र कुमार वर्मा, शोभाराम पाटिल, डॉ. धीरेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. शिवनंदन पटेल और श्री अमित चौधरी भी उपस्थित रहें और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में भूमिका का निर्वहन किया। आज के कार्यक्रम में डॉ ऋतु त्रिपाठी, विनोद कुमार लोधी ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई। अंत में, महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की अपील की।








