कन्या महाविद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति किया जागरूक
कन्या महाविद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति किया जागरू
कटनी शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में आज सोमवार को प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके निवारण के उपायों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जिला मलेरिया ऑफिसर शालिनी नामदेव और मलेरिया विभाग के इंचार्ज प्रमत कुमार मेंहर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को मलेरिया के कारण, लक्षण, और रोकथाम के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एमएससी जूलॉजी की छात्रा शिक्षा शर्मा ने मलेरिया विषय पर अपने विचार विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने मच्छरों के नियंत्रण और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उनके विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. विमला मिंज, डॉ. रोशनी पांडे, डॉ. सोनिया कश्यप, स्मृति दहायत, भीम बर्मन, मीनाक्षी वर्मा, पूजा सिंह राजपूत, प्रेमलाल कांवरे, पूनम बाजपेई और डॉ. रंजना वर्मा ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने मलेरिया जागरूकता से संबंधित रचनात्मक और सूचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें मलेरिया के रोकथाम के उपायों को दर्शाया गया। प्रथम स्थान शिक्षा शर्मा, द्वितीय स्थान पलक हल्दकार, त़तीय स्थान सुरभि ख्टीक ने प्राप्त किया । सात्वना पुरूस्कार में सविता हल्दकार, प्रिया हल्दकार, कंचन एवं सुषमा सिंह रही । इस आयोजन ने न केवल छात्राओं की रचनात्मकता को प्रदर्शित किया, बल्कि सामाजिक जागरूकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर किया। यह कार्यक्रम समाज में मलेरिया के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
.








