katni

Postal Ballot Boxes Update: पोस्टल बैलेट की पेटियां आज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में होंगी स्थानांतरित

Postal Ballot Boxes Update: पोस्टल बैलेट की पेटियां आज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में होंगी स्थानांतरित, विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मतदान के लिये बनाये गये सुविधा केन्द्रों तथा अन्य जिलों से प्राप्त पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस जो जिला कोषालय के डबल लॉक में रखा गया है उसको 02 दिसंबर को सायं 4.00 बजे जिला कोषालय कटनी से कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मोजूदगी में स्थानांतरित किया जायेगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों दीपक सोनी (टंडन) जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. विक्रम खंपरिया जिलाध्यक्ष (शहर), भा.रा. कांग्रेस, करण सिंह चौहान जिलाध्यक्ष (ग्रामीण), भा.रा. कांग्रेस, जागीर सिंह भट्टी जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, सुनील मिश्रा जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी से और रिटर्निंग अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला कोषालय एवं कृषि उपज मंडी कटनी में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Back to top button