सनशाइन एकेडमी में पॉप्सिकल गतिविधि: बच्चों के लिए कला और सीख का संगम

कटनी(यशभारत.काम)। आज सनशाइन एकेडमी रायवाड़ा में पॉप्सिकल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आइसक्रीम स्टिक्स और वैस्ट मटेरियल का उपयोग करके बोर्ड, फोटो फ्रेम, बटरफ्लाई आदि चीजों को बनाया। इन मजेदार गतिविधि को करते समय बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए l पॉप्सिकल एक्टिविटी बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह, न केवल एक मजेदार गतिविधि है, बल्कि यह बच्चों के ठीक मोटर कौशल, रचनात्मकता, और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने में भी मदद करती है। पॉप्सिकल स्टिक को उठाना, पकड़ना, और जोड़ना बच्चों के ठीक मोटर कौशल को विकसित करने में मदद करता है, जो लेखन, चित्रकारी, और अन्य दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक है। इस गतिविधि पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर ने कहा कि यह गतिविधि बच्चों के रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देती है। साथ ही स्कूल की इंचार्ज श्रीमती नाज़नीन मैम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version