गुम बालिका की तलाश में पुलिस की मेहनत रंग लाई, 48 घंटे में परिजनों से मिलाया
गुम बालिका की तलाश में पुलिस की मेहनत रंग लाई, 48 घंटे में परिजनों से मिलाया

कटनी।गुम बालिका की तलाश में पुलिस की मेहनत रंग लाई, 48 घंटे में परिजनों से मिलाया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के निर्देशानुसार गुमी हुई नाबालिक बालक बालिकाओं की तलाश के लगातार प्रयास के परिणाम स्वरूप थाना कोतवाली थाने के खिरहनी चौकी में दिनांक 02 .12. 24 को थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के अचानक घर से गायब हो जाने की रिपोर्ट पर थाना में अपराध दर्ज कर धारा 137 (दो) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर लगातार तलाश की गई।
तलाश हेतु लगातार प्रयास के परिणाम स्वरूप 48 घंटे की भीतर ही उक्त बालिका को छतरपुर से दस्तयब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
उक्त सफलता में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा तथा खिरहनी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील सिंहसहित अन्य की अहम भूमिका रही।








