FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

इंदौर में नशे में धुत SI की आपत्तिजनक हालत में भीड़ ने की पिटाई- पुलिस ने सस्पेंड किया

इंदौर में नशे में धुत SI की आपत्तिजनक हालत में भीड़ ने की पिटाई- पुलिस ने सस्पेंड किया

इंदौर में नशे में धुत SI की आपत्तिजनक हालत में भीड़ ने की पिटाई- पुलिस ने सस्पेंड किया।खजराना थाने के उप निरीक्षक(एसआइ) सुरेश बुनकर की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने उसको महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। नशे में धुत एसआइ ने जैसे ही अभद्रता की महिलाएं टूट पड़ी।

इंदौर में नशे में धुत SI की आपत्तिजनक हालत में भीड़ ने की पिटाई- पुलिस ने सस्पेंड किया

रस्सी लपेट कर खंबे से बांधा और पुरुषों ने जमकर लट्ठ बरसाए। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसआइ को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया।

लोगों का गुस्सा देखकर लौटे सिपाही

महिलाओं ने सुरेश को गालियां दी और चप्पलों से पीटा। नशे में धुत होने के कारण सुरेश भाग नहीं सका। इस दौरान एक महिला रस्सी लेकर आई और सुरेश पर लपेट दी। सुनील लट्ठ बरसाता रहा। सूचना मिलने पर सिपाही विकास शर्मा और नागेंद्र पहुंचा पर लोगों का गुस्सा देखकर लौट गया। कंट्रोल रुम से प्रसारण के बाद बल पहुंचा और सुरेश को बचा कर अस्पताल भिजवाया।

हत्या की कोशिश की धाराओं में एफआइआर

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने घटना का वीडियो देखकर एसआइ सुरेश बुनकर को निलंबित कर दिया। उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए है। एडीसीपी के अनुसार एसआइ ने पुलिस सेवा शर्तों के विपरित काम किया है। दोपहर को पुलिस ने सिपाही विकास शर्मा की शिकायत पर अजय, राहुल, सुमित और सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआइ मनोज सेंधव के अनुसार वीडियो फुटेज देख कर अन्य की पहचान की जा रही है। महिलाओं को भी आरोपित बनाया जाएगा।

Back to top button