ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले पर शराब ठेकेदार व दो अन्य लोगों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया पुलिस ने

ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले पर शराब ठेकेदार व दो अन्य लोगों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया पुलिस न
कटनी-स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम संसारपुर में आज 21 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे शराब लोड एक बोलेरो ने कहर बरपा दिया। शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने शराब लोड बोलेरो वाहन से संसारपुर गांव में अवैध शराब विक्रय का विरोध करने वाले ग्रामीणों को कुचल दिया। घटना में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो स्लीमनाबाद पुलिस ने शराब ठेकेदार सहित दो अन्य ठेकेदार के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया, साथ ही अवैध शराब का परिवहन करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन को भी जप्त कर लिया।
घटना के संबंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शराब ठेकेदार मंचू असाटी के कर्मचारी आज 21 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे बोलेरो वाहन में शराब लेकर कहीं जा रहे थे। जिस बोलेरो वाहन से शराब का परिवहन किया जा रहा था उसे शराब परिवहन की अनुमति प्राप्त नहीं थी। सुबह लगभग 11 ग्राम संसारपुर में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने कुछ लोगों के ऊपर बोलेरो वाहन चढ़ा दिया। बताया जाता है कि जिन ग्रामीणों के ऊपर शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने वाहन चढ़ाया वे लंबे समय से क्षेत्र से अवैध शराब विक्रय का विरोध कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची और बगैर अनुमति शराब का परिवहन कर रहे वाहन को जप्त करते हुए घायलों को शासकीय अस्पताल भिजवाया। इस मामले में स्लिमाबाद पुलिस ने शराब ठेकेदार मंचू असाटी के अलावा दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा एवं अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़े गए वाहन को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है








