Police Promotion SI to TI चुनाव आचार संहिता के पहले सरकारी कामों में तेजी आ गई है। भोपाल से मिली खबर के अनुसार पुलिस विभाग में उप निरीक्षक से निरीक्षक SI to TI बनने के वाले सब इंस्पेक्टरों का इंतज़ार खत्म हो गया है। प्रशासनिक तौर पर अटकी सूची को हरी झंडी मिल गई। पीएचक्यू और मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 2012 के बाकी रह गए उप निरीक्षक और 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाने के आदेश जारी हुए हैं। 2013 बैच के उप निरीक्षक 2 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। लंबे समय से अटकी इस सूची को राजनीतिक और प्रशासनिक हरी झंडी मिल गई। वहीं आचार संहिता के पहले डीपीसी कर सूची जारी की जा सकती है।
देखें आर्डर













