Latestमध्यप्रदेश

police promotion मध्‍य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों का प्रमोशन

police promotion मध्‍य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को पदोन्‍नत किया गया है। राज्‍य शासन ने 13 आइपीएस अधिकारियों की पदोन्‍नति सूची जारी की है। मप्र शासन के गृह विभाग ने 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिका‍रियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इन अध‍िकारियों की नवीन पदस्‍थापना के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।

इनको मिली पदोन्नति

इस सूची में रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्‍सेना, विनीत खन्‍ना, हिमानी खन्‍ना, मिथिलेश शुक्‍ला और अनुराग शर्मा का नाम है। रुचिवर्धन मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम