katniमध्यप्रदेश

पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर खेली होली, वाटन कैनन की बौछारों के बीच जमकर उड़ा रंग गुलाल

पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर खेली होली, वाटन कैनन की बौछारों के बीच जमकर उड़ा रंग गुला

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ होली खेली। वाटर कैनन से रंगों की बौछारों के बीच पुलिस अधिकारियों ने गानों पर डांस किया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में भी आज पुलिस ने होली खेली। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर नाच-गाना किया। होली के इस खास मौके पर वाटर कैनन भी चलवाया गया, जिससे सभी पुलिसकर्मी रंगों के साथ पानी में भीगते हुए नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी रोजाना 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। ऐसे अवसर उन्हें तनाव से राहत और साथियों के साथ खुशी के पल बिताने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में एकत्रित होकर होली का आनंद ले रहे हैं, जबकि कल से वे अपने-अपने क्षेत्रों में उतरकर नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं।

Back to top button