FEATUREDLatestराष्ट्रीय

3 मोस्ट वांटेड शूटर्स को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, राजौरी गार्डन कांड में थे शामिल

3 मोस्ट वांटेड शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, राजौरी गार्डन कांड में थे शामिल

नई दिल्ली। तीन प्रदेशों की पुलिस ने 3 मोस्ट वांटेड शूटर को  एनकाउंटर में ढेर मार गिराया। हरियाणा के सोनीपत में यह एनकाउंटर किया गया। राजौरी गार्डन कांड में थे शामिल हिमांशु भाउ गैंग के यह तीनों शूटर थे जिन पर इनाम भी घोषित था ।

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाशों की मौत हुई है। तीनों आरोपी हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्य थे। सोनीपत एसटीएफ और न्यू दिल्ली रेंज की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

शुक्रवार रात को पुलिस ने तीन बदमाशों का एनकाउंटर किया है। सोनीपत के खरखौदा में पुलिस की हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने तीनों अपराधियों को मार गिराया है। रोहतक बाईपास स्थित छिन्नौनी रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही एसटीएफ सोनीपत और न्यू दिल्ली रेंज आरके पुरम की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में गोली चलाई तो तीन बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे एसटीएफ सोनीपत प्रभारी योगेंद्र दहिया के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। वहीं न्यू दिल्ली रेंज क्राइम ब्रांच की एक टीम भी खरखौदा क्षेत्र में थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि भाऊ गैंग से जुड़े तीन बदमाश छिन्नौनी रोड से आने वाले हैं। पुलिस को उनके पास हथियार होने की सूचना थी। इसी बीच पुलिस ने रोहतक बाईपास के पास नाका लगा दिया। कुछ देर बाद सफेद रंग की कीया गाड़ी पुलिस को आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो तीनों बदमाश गोलियां लगने से घायल हो गए।

Back to top button